RecordPedia के आज के इस पोस्ट में हम जानेंगें Chrome Lock Extension के बारे में. आज के समय में लगभग सारे कंप्यूटर यूजर Chrome Browser को जानते हैं पहचानते हैं और इसका खूब उपयोग भी करते हैं. Chrome Browser एक लोकप्रिय ब्राउसर है जिसका इस्तेमाल दुनिया में सबसे अधिक किया जाता है. Chrome Browser को google ने बनाया है और इसका इंटरफेस बहुत साधारण है इसलिए इसको दुनिया में सबसे ज़यादा इन्टरनेट यूजर के द्वारा पसंद किया जाता है.
Browser क्या है और इसका इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल में इन्टरनेट सर्फिंग के लिए ब्राउसर का उपयोग किया जाता है. आप ये भी कह सकते हैं की किसी वेबसाइट को ओपन करने के लिए जिस टूल का उपयोग किया जाता है उसको ब्राउसर कहते हैं. Google, Microsoft और Apple जैसी टेक कम्पनियां अपने डिवाइस में उपयोग करने के लिए खुद का ब्राउसर बनती हैं.
दुनिया में बहुत सारी टेक कम्पनियां हैं जो इन्टरनेट ब्राउसर बनाती हैं और उनका उपयोग दिनिया भर के इन्टरनेट यूजर अपने कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में वेब सर्फिंग के लिए करते हैं. अलग अलग कम्पनियों के वेब ब्राउसर के अन्दर फ़ीचर भी अलग अलग होता है इसलिए कुछ यूजर सफारी ब्राउसर का उपयोग करते हैं तो कुछ यूजर क्रोम ब्राउसर का उपयोग करते हैं.
Google Chrome Browser
Google Chrome Browser को google ने सितम्बर 2008 में माइक्रोसॉफ्ट के लिए बनाया था. बाद में इसको एप्पल डिवाइस और एंड्राइड फोंस के लिए भी बनाया गया. आज दुनिया में सबसे ज़यादा Google Chrome Browser का उपयोग किया जाता है. एंड्राइड मोबाइल या टेबलेट के अन्दर Google Chrome Browser डिफाल्ट ब्राउसर के रूप में इंस्टाल रहता है.
Google Chrome Browser को google ने पूरी तरह से डाउनलोड और उपयोग के लिए फ्री रखा है. कोई भी इन्टरनेट और कंप्यूटर यूजर Google Chrome Browser को इसके वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड कर के उपयोग कर सकता है. Google Chrome Browser हमेशा अपडेट होते रखता है इसलिए ये बहुत अच्छा ब्राउसर माना जाता है.
Google Chrome Browser में Incognito Mode कैसे On करें
सबसे पहले ये जान लेते हैं की Incognito Mode होता क्या है? देखिये जब आप Google Chrome या किसी भी दुसरे इन्टरनेट ब्राउसर में कुछ भी Search करते है तो उसकी History ब्राउसर में Save हो जाती है जिसे बाद में आप या कोई दूसरा यूजर देख सकता है. अगर आप चाहते हैं की आप की Search History Save नहीं हो तो आप Incognito Mode का उपयोग कर सकते हैं. यानी की आप Incognito Mode में सर्फिंग कर के अपनी हिस्ट्री बन्ने से रोक सकते हैं.
जब आप ब्राउसर के Incognito Mode को ऑन कर के कुछ भी सर्च करते हैं या ब्राउसिंग करते हैं तो ये जानकारी ब्राउसर में सेव नहीं होती है. यानी के आप ने क्या ब्राउस किया है या क्या सर्च किया है आप के अलावा कोई और नहीं जान सकता है. Incognito Mode को चालू करने के लिए आप ब्राउसर में सबसे ऊपर राईट साइड में नज़र आने वाले थ्री डॉट को क्लिक कीजिये यहाँ आप को Incognito Mode का आप्शन नज़र आयगा उसको क्लिक कीजिये.

जैसे ही आप Incognito Mode के आप्शन को क्लिक करेंगें आप के डेस्कटॉप पर क्रोम ब्राउसर Incognito Mode में ओपन हो जायेगा.Incognito Mode को ओपन करने का एक शार्ट कट भी है.आप अपने कंप्यूटर कीबोर्ड में CTRL+SHIFT+N Button को एक साथ दबाएँ.इन बटन को दबाते ही Incognito Mode ओपन हो जायेगा.
Chrome Browser को Lock करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर क्रोम ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की है. आज के समय में प्राइवेसी बहुत ज़रूरी है. अक्सर हम अपने ब्राउज़र में जीमेल, यूट्यूब, फेसबुक या बैंकिंग वेबसाइट लॉग-इन करके छोड़ देते हैं. लेकिन जब आपको अपना कंप्यूटर किसी दोस्त या परिवार वाले को देना पड़ जाए, तो वह आपके ब्राउज़र और लॉग-इन अकाउंट तक पहुँच सकते हैं इसलिए Chrome Browser को Lock करने की जरूरत पड़ती है. इसका समाधान यह है कि आप अपने क्रोम ब्राउज़र को पासवर्ड से लॉक कर दें।
Chrome Browser को Password से Lock करने का आसान तरीका
Chrome Browser को लॉक करने के कई सारे तरीके हैं लेकिन जो सबसे आसान तरीका है वो है क्रोम लॉक एक्सटेंशन नाम का सॉफ्टवेयर. ये एक फ्री क्रोम लॉक एक्सटेंशन है जिसको यूजर अपने ब्राउसर के अन्दर फ्री में डाउनलोड कर के इनस्टॉल कर सकता है और इसके हेल्प से अपने क्रोम ब्राउसर को लॉक कर सकता है.

Chrome Lock Extension को कैसे Install करें?
इस एक्सटेंशन को आप इस आर्टिकल के अंत में दिए गए लिंक को क्लिक कर के अपने ब्राउसर में इनस्टॉल कर सकते हैं. जब आप लिंक को क्लिक करेंगें तो आप के ब्राउसर में एक नया पेज ओपन होगा वहां आप को ADD TO CHROME नाम का एक बटन नज़र आएगा. जैसे ही आप इस बटन को क्लिक करेंगें ये एक्सटेंशन आप के ब्राउसर में इनस्टॉल हो जायेगा.
इंस्टॉल करने के बाद आप अपने ब्राउज़र पर एक पासवर्ड सेट कर सकते हैं. इससे जब भी कोई आपका क्रोम ब्राउज़र खोलने की कोशिश करेगा, उससे सबसे पहले पासवर्ड पूछा जाएगा. अगर सही पासवर्ड डाला गया तभी ब्राउज़र खुलेगा, वरना नहीं. इससे आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री, सेव्ड पासवर्ड्स और निजी अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे.
तो अगर आप भी इस तरह का Chrome Lock Extension सर्च कर रहें हैं तो एक बार इसको ट्राई कर सकते हैं. बहुत usefull Chrome Lock Extension है और सबसे अच्छी बात ये हैं की इसको आप फ्री में डाउनलोड, इनस्टॉल और इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्रोम ब्राउज़र, गूगल क्रोम, क्रोम लॉक, क्रोम लॉक एक्सटेंशन, क्रोम में पासवर्ड, क्रोम ब्राउज़र लॉक, ब्राउज़र को लॉक कैसे करें, क्रोम की सिक्योरिटी, ब्राउज़र प्राइवेसी, कंप्यूटर सिक्योरिटी, लैपटॉप सिक्योरिटी, इंटरनेट प्राइवेसी




